चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं ऐलनाबाद के विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता की गाढ़ी खून पसीने की कमाई पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर विदेशी सैर सपाटे कर रहे हैं जो सीधे तौर पर विदेशी निवेश के नाम पर जनता की आंखों में धूल झोंकना है तथा मुख्यमंत्री क ो जनता के दुख:दर्द से कोई लेना देना नही है। नेता प्रतिपक्ष बुधवार को अपने आवास पर सफाई कर्मचारियों द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के बाद उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश के नाम पर सैर सपाटे करने वाले मुख्यमंत्री पर स्वयं हरियाणा की जनता ही भरोसा नहीं करती, ऐसे में यह कैसे संभव हो सकता है कि विदेशी निवेशक हरियाणा में निवेश करने के लिए यहां सरकार के आश्वासन पर भरोसा जताएं।
इनेलो नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री बताए कि विदेशों में कितने एमयू पर हस्ताक्षर हुए हंै लेकिन मुख्यमंत्री क ोरी ब्यानबाजी करके जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण ही आज अध्यापक, वन कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी सरपंच और किसान सहित सभी कर्मचारी वर्ग सडक़ों पर है क्योंकि सत्ता प्राप्ति के समय भाजपा ने उनसे वायदा किया था कि वे सत्ता में आते ही उन्हें पंजाब की तर्ज पर वेतनमान देंगे, मगर सत्तारूढ़ होने के बाद वे अपने वायदे भूल गए हैं और पिडि़त कर्मचारी इस भंयकर गर्मी में सडक़ों पर उतर कर सरकार को उनके द्वारा किए गए वायदों कि याद दिलवा रहे है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश का कर्मचारी वर्ग तपते वातावरण में भी अपनी मांगें पूरी कराने को लेकर सडक़ों पर घूम रहा है मगर सरकार पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी उनकी मांगों को हरियाणा विधानसभा में उठाया था और अब पुन: पुरजोर तरीके से उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखेंगे। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की ओर से की जाने वाली साइकल यात्रा के सिलसिले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल अपने वजूद को बचाने के लिए तरह तरह की यात्राएं निकाल रहे हैं। यदि वे सही मायने में हरियाणा के हितचिंतक हैं तो उन्हें अपनी यात्रा के दौरान प्रदेश के हक के रूप में एसवाईएल का पानी दिलाने के लिए संघर्ष करना चाहिए। इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष पदम जैन, सिरसा के विधायक मक्खनलाल सिंगला, सहप्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, विनोद दड़बी, डॉ. हरिसिंह भारी, युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष अजब ओला, धर्मवीर नैन, कश्मीर सिंह करीवाला, राकेश जोधकां, मुकेश रोहिल्ला एवं गुरविंद्र सिंह सरपंच सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।