चंडीगढ़ : इस वर्ष अभी तक करीब 60.54 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 फीसदी अधिक है। ये कहना है हरियाणा के खाद्य और आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज का। वे मंगलवार को चंडीगढ़ में पार्टी कार्यलय में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्हों ने बताया कि अभी तक के आंकड़ों के आधार पर इस बार गेहूं की पैदावार न केवल अधिक हुई है बल्कि गेहंू के दानों की चमक और गुणवत्ता भी अच्छी है।
हरियाणा के खाद्य और आपूर्ति मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि इस बार गेहूं की पैदावार न केवल अधिक हुई है बल्कि गेहंू के दानों की चमक और गुणवत्ता भी अच्छी है। अभी तक 60. लाख मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की आवक हो चुकी है, जोकि पिछले वर्ष की तुलना में करीब 25 फीसदी अधिक है।वे मंगलवार को चंडीगढ़ के पार्टी कार्यलय में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्हों ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान में कोई कमी नही छोड़ी जाएगी। इसके लिए सरकार लोगों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था कर रही है। उन्होंने बताया कि लोगों को सचिवालय पहुंचने में दिक्कतें आ रही थी। इनके समाधान के लिए पार्टी कार्यालय में हर रोज अलग-अलग विभागों के मंत्रियों की ड्यूटी लगाई जाती है ताकि साधारण व्यक्ति भी अपनी दिक्कतों को आसानी से हल करवा सके। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार आम आदमी के लिए भेदभाव रहित कार्य कर रही है।
खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर की मंडियों में किसानों को फसल को बेचने में किसी प्रकार की भी समस्याओं का सामना नही करना पड़ा। प्रदेश की सभी मंडियों में बारदाने की कमी को समय रहते दूर करने के लिए प्लास्टिक के बैगों की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। इसी प्रकार फसल के उठान की भी कोई समस्या नही रही, लेकिन कुछ स्थानों से आ रही ऐसी शिकायतों को भी तुरन्त दूर कर दिया गया है। इस प्रकार से प्रदेश की सभी मंडियों से गेहंू के उठान का कार्य भी 24 घंटे में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सफेद मक्खी के नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को 967 करोड़ रुपये का मुआवजा बिना किसी भेदभाव के बांटा जा रहा है।