उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। इन सीटों पर मतगणना शुरू हो गयी है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं। एक टेबल आरओ का होगा। मतों की गणना का परिणाम एलईडी स्क्रीन लगाकर प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अलावा आरओ माइक से भी घोषणा कर रहे है।